रविवार, 4 नवंबर 2018

इस झील में जो गया, बन गया पत्थर, घूमे जरा संभलकर


इस झील में जो गया, बन गया पत्थर, घूमे जरा संभलकर

  • आपने अपने बचपन में वो राजा वाली कहानी तो जरूर सुनी होगी जिसको एक वरदान मिलता है कि वो जिस चीज को छुएगा वह सोने की हो जाएगी। लेकिन वो तो एक कहानी थी। क्या असली में ऐसा हो सकता हैं।
  • आपने अपने बचपन में वो राजा वाली कहानी तो जरूर सुनी होगी जिसको एक वरदान मिलता है कि वो जिस चीज को छुएगा वह सोने की हो जाएगी। लेकिन वो तो एक कहानी थी। क्या असली में ऐसा हो सकता हैं। जी हाँ , ऐसा बिलकुल हुआ है। बस यहां  राजा की जगह यह ताकत एक झील में हैऔर चीजें सोने की जगह पत्थर की हो जाती हैं। उस झील का नाम हैं लेक नेट्रान (Lake Natron) जो कि उत्तरी तंजानिया में स्थित हैं। 
  • झील के किनारे जगह-जगह पशु-पक्षियों के स्टैच्यू नजर आते हैं। स्टैच्यू असली मृत पक्षियों के हैं। दरअसल झील के पानी में जाने वाले जानवर और पशु-पक्षी कुछ ही देर में कैल्सिफाइड होकर पत्थर बन जाते हैं।


    दरअसल, पानी में नमक और सोडा की मात्रा बहुत ही  ज्यादा  है, इतनी ज्यादा  की कुछ भी गिरने पर कुछ ही सेकंड में जम जाता है। पानी में सोडा और नमक की ज्यादा मात्रा इन पक्षियों के मृत शरीर को सुरक्षित रखती है।
  • इस झील के पानी में अल्कलाइन का स्तर पीएच 9 से पीएच 10 है, यानी अमोनिया जितना अल्कलाइन रहता है । लेक का तापमान भी 60 डिग्री तक पहुंच जाता है। पानी में वह तत्व भी पाया गया जो ज्वालामुखी की राख में होता है। इस तत्व का प्रयोग मिस्रवासी ममियों को सुरक्षित करने के लिए रखते थे। इसलिए इस  नज़ारे  को देखने के लिए जब भी जाएं। उस समय सावधानी बरते। ताकि आप सुरक्षित रहते हुए इन नजारों को अपने जेहन में कैद कर सकें।
  • सन्दर्भ -सामिग्री :
earthobservatory.nasa.gov/images/5465/lake-natron-tanzania
Lake Natron, in Africa’s Great Rift Valley, practically sends a warning with its color. This bright red lake is the world’s most caustic body of water, but not to everything.
  • www.livescience.com/40135-photographer-rick-brandt-lake-natron.html
    Lake Natron in Tanzania is one of the most serene lakes in Africa, but it's also the source ofsome of the most phantasmagorical photographs ever captured — images that look as though living ...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें