मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना

कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना 
एक अधीर रंजन जी हैं कौन सी पार्टी या दल के हैं हमें नहीं मालूम। आपने पूर्व रक्षामंत्री  और वर्तमान केंद्रीय सरकार में वित्तमंत्री निर्मला सीता रमन के बारे में कहा है वह अबला हैं। ऐसा कहकर उन्होंने न सिर्फ महारानी रानीलक्ष्मी बाई ,ज्योतिबा फुले ,कस्तूरबा गांधी और  हीरा बेन का अपमान किया है दुर्गा की उपाधि से विभूषित इंदिरा प्रिय दर्शनी (नेहरू) गांधी को भी अपमानित किया है। लगता है अधीर की नज़र में फिलवक्त एक ही सबला है सोनिया मायनो उर्फ़ सोनिया गांधी। सोनिया जी यदि उनका गला भी पकड़ लें तो यकीन मानिये ये ज़नाब कहेंगे वाह क्या गला दबाया है गले में दर्द था ठीक हो गया। 
ये ज़नाब आजकल उतने ही मुखर हैं जितना के कभी राज ठाकरे साहब थे। आपने कहा बताया है यदि नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजन बन गया तो गुजराती नरेंद्र दामोदर मोदी ,अमित शाह घुसपैंठिऐ घोषित कर दिए जाएंगे। ज़नाब की निगाह में गुजरात के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई ,मोहनदास कर्म चंद गांधी ,भी घुसपैठे माने जाएंगे  . नेहरुवियन कुनबा पूरा का पूरा मय मोतीलाल नेहरू घुसपैंठिया मान लिया जाएगा। 
प्रकारांतर से वह यह कहना चाहते सोनिया जी भी  घुस पैठिया हैं उनकी मजबूरी ये है वह देश की एकल सबला  के बारे में  ऐसा कह नहीं सकते। बहरसूरत सोनिया जी को उनके मन की बात उनकी मंशा समझ जाना चाहिए। 

कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें